कई बड़े रोगों को दूर कर सकता है ब्राजील नट्स, जानें किन बीमारियों के लिए रामबाण

कई बड़े रोगों को दूर कर सकता है ब्राजील नट्स, जानें किन बीमारियों के लिए रामबाण

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के फैलने के बाद लगातार इससे उबरने की कोशिश पूरी दुनिया कर रही है। वहीं कई जगह इसे वैक्सीन की भी तैयार भी कर ली गई है। भारत में तो लोगों को वैक्सीन लगना भी शुरू हो गया है। वही इस महामारी की वजह से लोग अन्य बीमारियों से बेखबर हो गये है। खासकर मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। विटामिन-सी के सेवन से इम्यून सिस्टम जरूर मजबूत होता है, लेकिन एक नवीन शोध में यह बात सामने आई है कि विटामिन सी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा, कई अन्य बीमारियां हैं, जिनसे सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इनमें कैंसर और दिल की बीमारियां हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। कोरोना महामारी के दौर में कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाव और इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना ब्राजील नटस् का रोजाना सेवन करें। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

पढ़ें- सुबह उठने पर होती हैं ये समस्याएं तो डॉक्टर को दिखाएं, डायबिटीज की हो सकती है संभावना

ब्राज़ील नट्स क्या है

दुनियाभर में ब्राज़ील नट्स की मांग है। यह नट ब्राज़ील नामक विशाल पेड़ से प्राप्त होता है, जो दक्षिण अमेरिका के देशों में पाया जाता है। खासकर ब्राज़ील पेरु, कोलंबिया और इक्वाडोर आदि देशों में ब्राज़ील नट के पेड़ अधिक पाए जाते हैं। यह पेड़ अमेज़न नदियों के किनारे में अधिक उगते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम बेर्थोलेटिया एक्सेलसा है। इसमें अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं।

एक शोध में ब्राज़ील नटस् पर गहन अध्ययन किया गया है। इस शोध में ब्राज़ील नटस् के फायदे के बारे में बताया गया है। ब्राज़ील नट्स में सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसमें सेलेनियम प्रमुख है। इस शोध में रोजाना 1.5 औंस ब्राज़ील नट्स खाने की सलाह दी गई है। यह दिल की बीमारियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही कैंसर में भी कारगर साबित होता है। विशेषज्ञों की मानें तो ब्राज़ील नटस् खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। हालांकि, इस विषय पर गहन अध्ययन की आवश्यकता है। इसके लिए सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें-

दलिया खाकर कम किया जा सकता है शुगर बढ़ने का खतरा, ऐसे सेवन करने से मिलेगा फायदा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।